एक्ने, झांइयां या बेरंग त्वचा, आपकी हर समस्या का इलाज है अंगूर का रस, जानिए ये कैसे काम करता है
त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे और डलनेस आपका मूड खराब कर सकते हैं। पर इसके लिए अगर आप सभी तरह के प्रोडक्ट आजमा कर थक चुकी हैं, तो अब अंगूर का रस पीना शुरू कीजिए। जी हां, अंगूर का रस (Grape Juice) आपकी स्किन संबंधी बहुत सारी समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकता है। इसके लिए आप हरे, काले किसी भी रंग के अंगूरों का प्रयोग कर सकती हैं।
आपके लाइफस्टाइल के कारण अगर आपको कम उम्र में ही एजिंग के लक्षण जैसे एक्ने, झुर्रियां, फाइन लाइंस आदि देखने को मिल सकते हैं। लेकिन अगर आप अंगूर का रस का सेवन करती हैं, तो इन सब लक्षणों से निजात पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पिंपल और एक्ने से परेशान है आपकी छोटी बहन तो उन्हें बताएं ये 6 टीन एज स्किन केयर टिप्स
जानिए आपकी त्वचा के लिए कैसे काम करता है अंगूर का रस
- एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। जो आपकी स्किन से या आपके शरीर से टॉक्सिंस को बाहर फ्लश कर देते हैं।
- यह आपके ब्लड को प्यूरीफाई करता है और अंदर से हमारी स्किन को क्लीन करता है।
- कैलिफोर्निया में हुई एक स्टडी के मुताबिक अंगूर एक्ने के बैक्टेरिया से लड़ने में भी मदद करता है।
- इस स्टडी में यह भी पाया गया है कि अंगूर का रस (Grape Juice) का प्रयोग करने से आप सूर्य की यूवी किरणों द्वारा होने वाले डेमेज से भी खुद को बचा सकती हैं।
इस रेसिपी से आप घर पर ही बना सकती हैं अंगूर का जूस?
इस पल्पी जूस को बनाने के लिए आपको अंगूर, ब्राउन शूगर और पानी की आवश्यकता होगी। अगर चाहें तो आप कुछ आइस क्यूब भी ले सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले अंगूरों को अच्छे से धो लें।
- इन्हें ब्राउन शुगर के पानी में डाल कर उबाल लें। इसे तब तक उबालें जब तक अंगूरों की स्किन पर क्रैक नहीं दिखने लग जाते।
- इन अंगूरों को बर्फ के पानी में मिला लें।अंगूरों के पानी को आप बाद में प्रयोग कर सकती हैं।
- अंगूरों की स्किन निकाल लें और इस पल्प को फ्रीज में स्टोर करके रख लें।
- अब इस स्किन को अंगूर वाले पानी में उबाल लें और छान लें।
- इस जूस को भी फ्रीज में स्टोर करें और ठंडा हो जाने पर दोनों चीजों को एक साथ मिला कर पी लें।
यह भी पढ़ें- आपकी स्किन और बालों के लिए बेमिसाल है केल, हम बता रहे हैं इसके 5 स्वास्थ्य लाभ
डियर गर्ल्स आप चाहें तो अपनी बहनों या सहेलियों को भी अंंगूर के रस को वेलकम ड्रिंक के तौर पर पेश कर सकती हैं। और हां इसके फायदे बताना मत भूलिएगा।