scorecardresearch

Eyebrow massage : आइब्रो को घना बनाने के अलावा और भी हैं इसके फायदे, बेहतर लाभ के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

अगर आप अपनी आइब्रो को डार्क और घना बनाना चाहती हैं, तो आइब्रो मसाज आपके लिए काम कर सकती है। दिन में दो बार कुछ मिनट आइब्रो की मसाज करने से आपकी स्किन को भी फायदा मिलता है।
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Shahnaz Husain
इनपुट फ्राॅम
eye blink karein
नेत्रों की रोशनी को तेज करने के लिए और आंखों की थकान दूर करने के लिए ब्लिंकिंग एक्सरसाइज भी काफी हेल्पफुल होती है । चित्र शटरस्टॉक।

अधिकतर लोग हेयरग्रोथ के लिए स्कैल्प मसाज और यूथफुलनेस को मेंटेन रखने के लिए चेहरे की मसाज करते है। इससे स्किन व बालों को कई फायदे भी मिलते है। ठीक उसी तरह आईब्रो की मसाज करने से चेहरे पर न केवल ग्लो बरकरार रहता है बल्कि स्किन संबधी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। दिन में दो बार करने से स्किन को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। जानते हैं आइब्रो मसाज (eyebrow massage) के फायदे और इसे करने का तरीका भी।

आइब्रो मसाज को ब्रो पिंचिग भी कहा जाता है। इससे आइब्रो को कई फायदे मिलते है। कुछ लोग जो आइब्रो का घनापन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए भी आइब्रो मसाज फायदा पहुंचाती है। रात में सोने से पहले जेड रोलर और उंगलियों से आइब्रो पर मसाज करने से हेयर डेंसिटी (hair density) से लेकर झुर्रियों की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होती है। जानते हैं एक्सपर्ट से आइब्रो मसाज (eyebrow massage) से स्किन को मिलने वाले फायदे।

जानते हैं आइब्रो मसाज के फायदे

1. भौंहों की ग्रोथ में मददगार

इस बारे में डर्माटोलॉजिस्ट डॉ विदूषी जैन बताती हैं कि भौंहों की ग्रोथ स्किन डिसऑर्डर, अनुवांशिकता और हार्मोनल असंतुलन के कारण घटती और बढ़ती है। इसके अलावा शरीर में पोषण की कमी और तनाव भी हेयरग्रोथ (hair growth) को प्रभावित करते हैं। हेल्दी, लाइफस्टाइल को अपनाने और आइब्रो मसाज से भी हेयरग्रोथ में मदद मिलती है। मसाज करने से हेयर फॉलिकल्स (hair follicles) को मज़बूती मिलती है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ने लगती है और आइब्रो में थिकनेस बढ़ जाती है।

Eyebrow ki thickness ko badhaayein
हेल्दी, लाइफस्टाइल को अपनाने और आइब्रो मसाज से भी हेयरग्रोथ में मदद मिलती है। चित्र एडॉबीस्टॉक।

2. झुर्रियों की समस्या होगी हल

आंखों के नज़दीक दिखने वाली महीने रेखाएं झुर्रियों (wrinkles) की समस्या को बढ़ा देती है। रोज़ाना आइब्रो मसाज (eyebrow massage) करने के आंखों की त्वचा में कसावट बढ़ने लगती है और स्किन रिंकल्स को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, ऑयल या जेल की मदद से मसाज करने से स्किन मॉइश्चराइज़ रहती है। दिन में 2 से 3 मिनट की मसाज चेहरे पर दिखने वाले रिकल्स का भी रिवर्स करने में मददगार साबित होती है।

3. बढ़ता है त्वचा का ग्लो

स्किन को ग्लोई बनाने के लिए नारियल या रोजमेरी ऑयल की कुछ बूंद लेकर भौंहों की सर्कुलर मोशन में मसाज करने से त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। इससे स्किन सेल्स की रिपेयरिग में मदद मिलती है और फ्री रेडिकल्स का खतरा कम हो जाता है। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए रोज़ाना आईब्रो मसाज से खूब फायदा मिलता है।

4. आंखों की सूजन से राहत

आंखों की डी.पफिंग के लिए भौंहों की मालिश करना फायदेमंद साबित होता है। इससे लिम्फ के प्रवाह को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आईब्रो से लेकर अंडर आई एरिया तक मसाज करने से चेहरे को फायदा मिलता है। इससे आंखों के नीचे बढ़ने वाली सूजन कम होने लगती है। हाथों या जेड रोलर से इस मसाज को आसानी से किया जा सकता है।

Eye puffiness karein dur
आंखों की डी.पफिंग के लिए भौंहों की मालिश करना फायदेमंद साबित होता है। इससे लिम्फ के प्रवाह को बढ़ाया जा सकता है। चित्र:एडॉबीस्टॉक

5. डार्क सर्कल्स से राहत

आइब्रो से लेकर अंडरआई तक सर्कुलर मोशन में मसाज करने से आंखों के नीचे बढ़ने वाले काले घेरों को दूर किया जा सकता है। इससे आंखों के नीचे की स्किन में बढ़ने वाली थिननेस कम हो जाती है और त्वचा स्टीम्यूलेट होने लगती है। इससे टिशू रिपेयरिंग में मदद मिलती है और त्वचा के रंग में निखार बढ़ने लगता है। नियमित मसाज से आंखों की त्वचा में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ने लगता है। इससे लिम्फेटिक ड्रेनेज बढ़ जाता है और अंडरआई स्किन भी रिफ्रेश होने लगती है।

आइब्रो मसाज के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

  • ऑलिव ऑयल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर भौहों पर मसाज करने से हेयरग्रोथ में मदद मिलती है। इसके अलावा स्किन को मॉइश्चराइज़ रखने में मदद मिलती है।
  • भौहों की ग्रोथ और उन्हें शेप में लाने के लिए विटामिन ई के कैप्सूल का प्रयोग करें। इससे मौजूद पोषक तत्व त्वचा को सूदिंग इफेक्ट प्रदान करते हैं।
  • रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल या पेट्रोलियम जेली से मसाज करने से झुर्रियों की समस्या का रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें-  आइब्रोज को गहरा और घना बना सकते हैं ये 6 घरेलू नुस्खे, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
अगला लेख