क्या आप भी अपने पिज्जा स्लाइस क साथ कोक पसंद करती है? अगर आपको कोई भी स्नैक के साथ सॉफ्ट ड्रिंक पसंद है, तो वक्त आ गया है इस आदत को बदलने का। ये कार्बोनेटेड ड्रिंक्स आपकी प्यास नहीं बुझाते, बल्कि इनके सेवन से आपके बाल और त्वचा को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। कार्बोनेटेड ड्रिंक में मौजूद कैमिकल आपके बालों को कमजोर और त्वचा को पिम्पल जैसी परेशनियां दे सकते हैं।
कुछ लोग तो सॉफ्ट ड्रिंक ऐसे पीते हैं, जैसे पानी पी रहे हो। लेकिन यह एक स्वस्थ विकल्प नहीं है। त्वचा विशेषज्ञ यह दावा करते है कि सॉफ्ट ड्रिंक के अधिक सेवन से आपकी त्वचा की एजिंग जल्दी होने लगती है। इतना ही नहीं यह टूटते बालों का भी कारण है। हम बात रहे है इसके कुछ और दुष्प्रभाव।
सॉफ्ट ड्रिंक्स में हाई फ्रुक्टोस कॉर्न सिरप की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके लगातार सेवन से आपका लिवर फैटी हो सकता है जो मोटापे का भी एक कारण है। सूक्रोस के मुकाबले सस्ता होने के कारण सॉफ्ट ड्रिंक्स में इसका अधिक इस्तेमाल होता है।
कार्बोनेटेड सोडा में कार्बन डाईआक्साइड की मात्रा ज्यादा होती है। इसके सेवन से आपके शरीर के जरूरी अंगों को नुकसान हो सकता है। यह शरीर में आक्सीजन स्तर को कम कर देता है, जिसके कारण आप सुस्त और आलसी महसूस करते है।
इन ड्रिंक्स में भारी मात्रा में चीनी का उपयोग किया जाता है। इसके सेवन से आपको मोटापा, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, त्वचा पर मुंहासे, झड़ते बाल, जैसी तकलीफें हो सकती है। यह आपको आलसी भी बना देता है।
कोक या अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में कैफीन पाया जाता है, जिससे आपके नर्वस सिस्टम को हानी पहुंच सकती है। यह हाइपरटेंशन (hypertension), अनियमित नींद, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षणों का कारण बन सकता है। गर्भवती महिलाओं को सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए।
तो लेडीज, अगर आपको खूबसूरत और स्वस्थ बाल एवं त्वचा चाहिए तो इन ड्रिंक्स को कहें बाय-बाय!
यह भी पढ़ें: ये 5 चुनौतियां लेकर आता है उम्र का तीसरा दशक, जानिए इनसे कैसे निपटना है
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।