हम सभी चाहते हैं कि हमारे नाखून आकर्षक हों। वे लंबे, चमकदार और स्वस्थ हों। पर व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण हम अपने नाखून पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि हम अपने खानपान पर ध्यान दें, तो नाखून स्वस्थ हो सकते हैं। हमें अपने खानपान में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट और सोशल इन्फ्लूएंसर अंजलि मुखर्जी अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में नाखून की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स शेयर करती हैं। वे बताती हैं कि नाखून के स्वास्थ्य को कुछ खाद्य पदार्थ बढ़ावा (Foods for nail health) दे सकते हैं।
अंजलि मुखर्जी बताती हैं, ‘मजबूत और स्वस्थ नाखून न केवल हमारे रूप-रंग में चार चांद लगाते हैं, बल्कि शरीर के समग्र स्वास्थ्य के बारे में भी संकेत देते हैं। यदि आपके नाखून मजबूत और चमकदार दिखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। नाखून पर किये गये शोध बताते हैं कि बायोटिन, विटामिन ई, अल्फा-टोकोफेरोल, विटामिन सी (एस्कॉर्बिक एसिड) और अन्य विटामिन नाखून को मजबूत बनाते हैं। कई खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें आहार में शामिल करने से नेल हेल्थ को बढ़ावा मिल सकता है।
नाखून को मजबूत नाखून बनाने के लिए केराटिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देना जरूरी है। इसके लिए अपने आहार के माध्यम से पर्याप्त प्रोटीन खाना आवश्यक है। कम प्रोटीन का सेवन कमजोर नाखूनों का कारण बन सकता है। इसके लिए अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां और मछलियों को शामिल किया जा सकता है। इन खाद्य पदार्थों में हाई प्रोटीन और बायोटिन मौजूद होता है। इससे नाखून मजबूत होते हैं।
यह गट हेल्थ के साथ-साथ वजन घटाने में भी कारगर है। नाख़ून को हेल्दी बनाने के लिए अपने आहार में शामिल करें अंकुरित गेहूं। यह थियामिन का बढ़िया स्रोत है। इसमें फोलेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक भी भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं। इसके अलावा, यीस्ट भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यदि आपकी स्किन ड्राई है, तो यीस्ट में मौजूद मिनरल्स मदद कर सकता है।
यह एपिडर्मिस से इम्प्योरिटी दूर करता है। यह स्किन को मुलायम बनाता है। यह सल्फर से भरपूर होता है। विशेष रूप से अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। इसके कारण नाखूनों का विकास सही तरीके से हो पाता है। यह नाखून को मजबूत करता है। विटामिन बी, जिंक से भरपूर यीस्ट नेल हेल्थ के लिए बढ़िया है।
बाल और नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए बायोटिन जरूरी है। कई शोध बताते हैं कि बायोटिन नेल हेल्थ में मदद करता है। बायोटिन लेवल कम होने पर नेल हेल्थ प्रभावित हो जाता है। यदि आपके नाखून टूटते-फूटते हैं और कमजोर-बेजान हो जाते हैं, तो बायोटिन रिच प्रोडक्ट को शामिल करने से लाभ मिल सकता है। बायोटिन रिच सोया प्रोडक्ट नाखून स्वास्थ्य के लिए बढ़िया है।
सोया प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे सप्ताह में कई बार लिया जा सकता है। टोफू, सोया मिल्क, सोया नट्स जैसे खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल किया जा सकता है।
स्पिरुलिना एक प्रकार का नीला-हरा शैवाल( Algae) है। यह नमकीन और ताजे पानी दोनों में उगता है। यह अत्यधिक पौष्टिक होता है। यह प्रोटीन, कॉपर और विटामिन बी का बढ़िया स्रोत है। इसके अलावा कई हॉर्सटेल, अल्फाल्फा और नेट्टल्स जैसे कई हर्ब्स हैं, जो नेल हेल्थ को बढ़ावा देते हैं। इनमें फ्लेवोनोइड्स, बायोटिन, कैल्शियम, पोटेशियम, सिलिका और जिंक भरपूर मात्र में होते हैं। यह स्किन और नेल्स के तेजी से बढ़ते टिश्यू के लिए महत्वपूर्ण हैं।
यह भी पढ़ें : बहार के मौसम में भी रूखी है आपकी त्वचा, तो जानिए कैसे रखना है इसका ख्याल
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।