भारतीय घरों में जब भी पूजा या हवन होता है, तो कपूर (Camphor) का इस्तेमाल ज़रूर किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कपूर का उपयोग करने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। मगर क्या आप जानती हैं कि इसका उपयोग बालों (Hair) और त्वचा (Skin) को स्वस्थ्य रखने के लिए भी किया जा सकता है? जी हां, कपूर के औषधीय गुण इसे त्चचा और बालों के लिए भी फायदेमंद बनाते हैं।
नारियल तेल (Coconut Oil) का उपयोग तो आपने कई बार किया होगा। फिर चाहे वह बालों में लगाने के लिए हो या रूखी त्वचा की मालिश के लिए। मगर क्या आप जानती हैं कि इन दोनों का संयोजन आपके सौंदर्य में चार – चांद लगा सकता है! नारियल का तेल और कपूर (camphor) दो अद्भुत तत्व हैं। तो चलिये जानते हैं कि यह कैसे काम करते हैं –
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि कपूर के पत्तों ने एटोपिक डर्माटाइटिस (Atopic Dermatitis) और एक्जिमा (Eczema) जैसे त्वचा रोगों के उपचार में मदद की।
त्वचा के लिए केवल 11% या उससे कम कॉन्संट्रेशन वाले कपूर के तेल उत्पादों का उपयोग करें। पर इससे पहले डॉक्टर की सलाह भी लें।
स्कैल्प पर कपूर लगाने से रक्त प्रवाह बढ़ता है और जिससे खुजली कम होती है। इसके एंटीबैक्टीरियल (Anti-bacterial) और एंटी-फंगल (Anti- Fungal) गुण इसे डैंड्रफ से लड़ने में प्रभावी बनाते हैं। कपूर और नारियल तेल को को ड्राई स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करने के लिए भी जाना जाता है।
पिंपल्स (Pimples) उन चीजों में से एक है जो कोई भी अपने चेहरे या शरीर के किसी हिस्से पर नहीं चाहता। लेकिन जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे स्थिति भी बदल जाती है। नारियल तेल और कपूर के मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं तो पिंपल्स में धीरे-धीरे कमी आएगी और इसके निशान (Spots) हल्के हो जाएंगे। एनसीबीआई के अनुसार नारियल तेल और कपूर दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
कपूर आपके बालों के समय से पहले सफेद होने को रोकता है। बालों के सफेद (Graying of hair) होने में देरी करने के लिए रोजाना अपने बालों में कपूर का तेल लगाएं। इसके अलावा नारियल और कपूर का तेल बालों के रोम को मजबूत बनाकर बालों के झड़ने (Hair fall) से बचाने में मदद करता है।
नारियल तेल और कपूर किसी भी प्रकार की खुजली को दूर करने में भी फायदेमंद है और त्वचा का रूखापन (Skin Dryness) भी कम करता है। कपूर का तेल सूजन-रोधी होता है और खुजली की वजह से हो रही जलन को कम करने में मदद करता है।
कपूर की दो गोलियां लेकर उसे मसलकर कपूर का पाउडर बना लें।
अब आधा कप एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल गरम करें। नारियल के तेल में कपूर का पाउडर मिलाएं और इसे घुलने दें।
अपने बालों को धोने से कम से कम 30 मिनट पहले नारियल के तेल और कपूर पाउडर को अपने स्कैल्प में मालिश करें। कपूर नारियल का तेल लगाकर रात भर लगा रहने देना सबसे सही है।
सिर की मालिश अवश्य करें। विज्ञान कहता है कि सिर की मालिश करने से बालों के रोम में रक्त संचार बढ़ता है। इससे बालों के रोम मजबूत होंगे और बालों का झड़ना कम होगा।
अतिरिक्त तेल को स्टोर करें और अगली बार इसका इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें : Premature hair graying: इन्हें छुपाने की बजाए कारण और उपचार समझने की है जरूरत