पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

7 जांचे–परखे नुस्खे जो आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाकर उन्हें लंबा और घना बनाएंगे

आमतौर पर बदलता मौसम, अनहेल्दी मील्स, तनाव या कॉस्मेटिक उपचार जैसे कारण हेयरलॉस को बढ़ा देते हैं।अत्यधिक बाल झड़ने से जहां बालों का घनत्व कम हो सकता है, तो वहीं बाल बेजान भी दिखने लगते हैं। ऐसे में बालों को घना और मज़बूत बनाने के लिए कुछ बुनियादी सुझावों का पालन करें।
Published On: 4 Apr 2025, 05:11 pm IST
बालों की मज़बूती से लेकर उसके वॉल्यूम (hair density) को मेंटेन रखने के लिए हेयर केयर टिप्स को फॉलो करना आवश्यक है। चित्र- अडोबी स्टॉक

गर्मी के मौसम में बालों में अक्सर चिपचिपाहट, पसीना और संक्रमण का खतरा बढ़ने लगता है। वे लोग जो अधिकतर बालों को बंधकर रखते हैं, उनमें इस समस्या का जोखिम बढ़ जाता है। इससे न केवल बालों का टैक्सचर प्रभावित होता है बल्कि हेयरलॉस के कारण डेंसिटी में गिरावट आने लगती है। बालों की केयर के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का प्रयोग किया जाता है। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से बालों की मज़बूती बढ़ाना चाहती है और उनमें मुलायम और चमकदार बनाए रखना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे इमें आपकी मदद कर सकते है। जानते है किन टिप्स की मदद से बालों की मज़बूती (hair density) को बढ़ाने में मिलती है मदद।

आमतौर पर बदलता मौसम, अनहेल्दी मील्स, तनाव या कॉस्मेटिक उपचार जैसे कारण हेयरलॉस को बढ़ा देते हैं। ऐसे में अत्यधिक बाल झड़ने से जहां आपके बालों का घनत्व (hair density) कम हो सकता है, तो वहीं बाल बेजान भी दिखने लगते हैं। ऐसे में बालों को घना और मज़बूत बनाने के लिए कुछ बुनियादी सुझावों का पालन करें।

आमतौर पर बदलता मौसम, अनहेल्दी मील्स, तनाव या कॉस्मेटिक उपचार जैसे कारण हेयरलॉस को बढ़ा देते हैं। चित्र : अडोबीस्टॉक

बालों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना क्यों है ज़रूरी (Hair care tips)

बालों की मज़बूती से लेकर उसके वॉल्यूम (hair density) को मेंटेन रखने के लिए हेयर केयर टिप्स को फॉलो करना आवश्यक है। इस बारे में ट्राइकोलॉजिस्ट डॉ प्रीति कार्डे श्रृंगारपुरे बताती हैं कि हेयर हेल्थ का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कैल्प पर बालों के शाफ्ट कितने करीब हैं। हांलाकि टेलोजेन, एफ्लुवियम, एनाजेन एफ्लुवियम और एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया समेत हेयरलॉस के कई पैटर्न होते हैं। लगातार बालों के झड़ने की समस्या को हल करने के लिए आहार में प्रोटीन, विटामिन डी, फोलिक एसिड, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा नेचुरल प्रोडक्ट्स की मदद से स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

इन टिप्स की मदद से बालों की सेहत का रखें ख्याल (Tips to boost hair density)

1. स्कैल्प मसाज

एप्लास्टी जर्नल की रिसर्च के अनुसार स्कैल्प की मालिश करने से हेयर डेंसिटी (hair density) बढ़ सकती है और बालों के घनत्व को बढ़ाने में मदद मिलती है। तेल लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और मौसम बदलने के कारण बालों में बढ़ने वाला रूखापन कम होने लगता है। ऐसे में बालों को मॉइश्चराइज़ रखने के लिए रोज़मेरी ऑयल, मिंट ऑयल, नारियल का तेल और जैतून का तेल बालों में लगाएं।

तेल लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। चित्र – अडोबीस्टॉक

2. चावल का पानी करें इस्तेमाल

चावल का पानी बालों की देखभाल के लिए आवश्यक है। इससे बालों को विटामिन, मिनरल और अमीनो एसिड की प्राप्ति होती है। वर्ल्ड जर्नल ऑफ फार्मेसी एंड फार्मास्युटिकल साइंसेज के अनुसार चावल के पानी को स्वस्थ बालों के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक माना जाता है। इससे बालों की लोच बरकरार रहती है और वो चिकना और मुलायम बने रहते हैं। इसे हेयरवॉश से पहले बालों पर स्प्रे करें या फिर शैम्पू में मिलाकर इस्तेमाल करें।

3. मेथी के बीज

स्वस्थ बालों के लिए मेथी के बीज बेहद फायेदमंद साबित होते हैं। फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन की रिपोर्ट के अनुसार प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन से भरपूर ये बीज बालों के रोम को मजबूत करने, विकास को बढ़ावा देने और बालों के झड़ने को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह उपाय रूसी को भी कम करता हैए जिससे आपके बाल मुलायम और मजबूत बनते हैं। इसे भिगोकर मुलायम कर लें और उस पेस्ट को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर बालों में लगाएं।

बालों को नेचुरली मॉइश्चराइज़ रखने के लिए 1 चम्मच मेथी दाने को आधा कप सरसों के तेल में डालकर पकाएं। चित्र: शटरस्टॉक

4. आंवले से बढ़ाएं बालों की मज़बूती

विटामिन सी से भरपूर आंवला से बालों की मज़बूती (hair density) बढ़ने लगती है। इससे बालों का टूटना और झड़ना कम होने लगता है और हेयर डेंसिटी में भी सुधार आने लगता है। आंवला के पाउडर को पानी में मिलाकर स्कैल्प मसाज करने से बालों की जड़ों की मज़बूती बढ़ने लगती है। वहीं काले सूखे आंवला लेकर उन्हें भिगोकर पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से भी फायदा मिलता है।

5. प्याज का रस

सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर प्याज का रस बालों के विकास को बढ़ावा देता है। जर्नल ऑफ़ डर्मेटोलॉजी के अनुसार प्याज के तेल का उपयोग करने से बालों की ग्रोथ मदद मिलती है। वहीं प्याज का रस स्वस्थ बालों के लिए फायेदमंद साबित होता है। इसे बालों को धोने से पहले 30 मिनट तक बालों में लगाकर रखें और फिर हेयरवॉश करें।

6. अलसी के बीज

अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती हैं, जो बालों को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जिससे बाल मुलायम रहते हैं और उनका लचीलापन बढ़ने लगता है। नियमित रूप से इसे बालों में लगाने से हेयरफॉल से बचा जा सकता है।

अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती हैं, जो बालों को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चित्र : अडॉबीस्टॉक

7. हेयर ट्रीटमेंट से बचें

हेयरलॉस का शिकार है, तो माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का उपयोग करें। इससे बालों के क्यूटिकल को नुकसान से बचाया जा सकता है। इसके अलावा बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए रंग, डाई और पार्लर ट्रीटमेंट जैसे बोटॉक्स, स्ट्रेटनिंग, स्मूदिंग और ब्लो.ड्राई से बचें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख