Healthshots

By Jyoti Sohi

Published June 03, 2023

रहना चाहते हैं हेल्दी और फिट, तो आहार में लेकर आएं ये 5 सामान्य बदलाव

उम्र बढ़ने के साथ शरीर कई तरह के परिवर्तनों से होकर गुज़रने लगता है। अगर आप खुद को हेल्दी और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो भोजन को चुनने से लेकर सेवन करने तक पूरी तरह से सतर्क हो जाएं। जानते हैं, वो कौन से फूड है, जिन्हें आप अपनी डाइट में करें शामिल।

Image Credits : Shutterstock

प्रोटीन इनटेक बढ़ाएं

Image Credits : Shutterstock

प्रोटीन हमारे शरीर में बिल्डिंग ब्लॉक के रूप पर काम करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में थकान, मसल्स पेन और तनाव से भी मुक्ति मिल जाती है। बॉडी शेप और एक्टिविटी स्तर के आधार पर ही शरीर में इसकी अवश्यकता तय होती है।

Image Credits : Shutterstock

खूब पानी पीएं

Image Credits : Shutterstock

पानी हमारे शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखता है। एनसीबीआई के मुताबिक पानी अधिक मात्रा में पीने से शारीरिक संतुलन बना रहता है। ऐसे लोग मोटापे की समस्या से भी दूर रहते हैं। इसस बार बार भूख लगने की समस्या खत्म होती है। साथ ही स्किन हाईड्रेटिड रहती है।

Image Credits : Shutterstock

सोडियम की मात्रा कम करें

Image Credits : Shutterstock

सोडियम इनटेक बढ़ाने से शरीर में स्ट्रोक और हाई बीपी का जोखिम बढ़ जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सोडियम को 1,500 मिलीग्राम प्रति दिन के हिसाब से लें। इसके अलावा खाने में फ्लेवर एड करने के लिए हर्ब्स का प्रयोग करें।

Image Credits : Shutterstock

मौसमी फलों और सब्जियों को करे मील में एड

Image Credits : Shutterstock

शरीर में ज़रूरी मिनरल्स और विटामिन्स की कमी को पूरा करने के लिए मौसमी फलों और सब्जियों को मील में शामिल करें। इससे शरीर हेल्दी और पाचनतंत्र मज़बूत रहता है। इससे मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है, जिससे बॉडी दिनभर एक्टिव रहती है।

Image Credits : Shutterstock

ग्रीन टी का करें सेवन

Image Credits : Shutterstock

दिनभर चाय और कॉफी का सेवन जहां शरीर को कई प्रकार से नूकसान पहुंचाती हैं। वहीं एंटी आक्सीडेंटस से भरपूर ग्रीन टी शरीर को स्वस्थ बनाए रखती है। शरीर के इम्यून सिस्टम को मज़बूत रखने के लिए दिन में दो बार ग्रीन टी अवश्य पींए। इससे शरीर मोटापे समेत कई समस्याओं से बचा रहता है।

Image Credits : Shutterstock